Update:डबोक में 8 वर्षीया मासूम के साथ हैवानियत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आक्रोशित लोगो ने रोड जाम कर बसों में की तोड़फोड़ 

 | 
Rape of an eight year old in Dabok area of Udaipur

उदयपुर 11 अगस्त 2025। ज़िले के डबोक क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची डबोक इलाके में रविवार शाम को खेत पर गई थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया और फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और रास्ता जाम कर बसों और पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि बच्ची बीती देर शाम करीब 7:30 बजे खेत पर गई थी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और बच्ची को मुंह दबाकर उसे पास की झाड़ियों की तरफ ले गया। फिर डरा-धमकाते हुए उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। 

Dabok

बदहवास बच्ची जैसे-जैसे घर पहुंची और परिजनों को अपनी पीड़ा बताई। बच्ची की हालत बिगड़ता देख उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

आरोपी हिरासत में 
उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उस से पूछ ताछ शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता की स्थिति भी सामान्य है और उसका इलाज जारी है।भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव भी केर दिया जिस में कुछ पुलिस कर्मियों को चोटे  भी आई है।  

बसों में और पुलिस की गाड़ियों तोड़फोड़ और रोड किया जाम

इधर, घटना के बाद डबोक थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और आरोपी को जल्दी पकड़ने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ियों और बसों के कांच फोड़ दिए और उदयपुर-डबोक सर्विस रोड को जाम कर दिया।

dabok

माहौल गर्माता देख एडिशनल एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एसडीएम रमेश सिरवी सहित घासा, मावली और फतहनगर थानों का भी अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस लोगों से समझाइश में जुटी है।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम जुटा रही सबूत

थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची ज्यादातर अपनी मां के साथ ही जाती थी, लेकिन कल वह अकेली ही चली गई। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम सबूत एकत्रित करने में जुटी है। साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है। 

तोड़फोड़ के आरोप में 20-22 जने किये डिटेन 

घटना के आक्रोशित लोगो ने पुलिस वाहनो में तोड़फोड़ करने, पुलिस पर हमला करने और सार्वजानिक सम्पति को नुक्सान पहुँचाने के आरोप में 20 से 22 लोगो को डिटेन कर लिया है।  वहीँ स्थिति को नियंत्रण करने एवं  गुस्साए लोगों को तित्तर-बितर करने के लिए पुलिस ने हलका बल प्रयोग भी किया । 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News