आसपुर थाने के एएसआई और कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

परिवादी से मामले में एफआर लगाने के एवज़ में मांगी थी 1 लाख की रिश्वत 

 | 
asi trap

उदयपुर 8 सितंबर 2022 । एसीबी ने डूंगरपुर जिले आसपुर थाने में तैनात ASI सुरेंद्र सिंह निवासी पीपल्दा और कांस्टेबल विजयपाल सिंह निवासी चन्दोरा सेमारी को रिश्वत लेते ट्रैप किया।  

परिवादी प्रवीण पटेल से उसके मामा मणिलाल पटेल के खिलाफ दर्ज मामले में प्रवीण पटेल ने अपनी गिरफ्तारी रोकने और अपने गिरफ्तारशुदा मामा मणिलाल पटेल के साथ मारपीट नहीं करने और प्रवीण पटेल के खिलाफ मामले को हल्का करने और एफआर करने के एवज़ में पहले 1 लाख की मांग की थी। बाद में कांस्टेबल विजयपाल ने अलग से 40 हज़ार रूपये की मांग की थी। 

परिवादी द्वारा एसीबी में शिकायत के बाद मामले का सत्यापन करते हुए एसीबी की टीम ने ट्रैप की कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को 50 हज़ार रूपये की राशि ग्रहण करते हुए गिरफ्तार किया वहीँ साथी कांस्टेबल विजयपाल की दराज़ से संदिग्ध राशि 22 हज़ार रूपये बरामद किये। एसीबी की टीम द्वारा आरोपियों से अग्रिम पूछताछ जारी है।   

इस पूरी कार्यवाही को एंटी करप्शन ब्यूरो के डिप्टी हेरम्भ जोशी की टीम ने एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविज़न में अंजाम दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News