एसीबी ने कोटड़ा उप कारागृह के उप कारागृहपाल और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जेल में परेशान न करने और खाने की सुविधा देने की एवज़ में मांगी थी रिश्वत

 | 
ACB

उदयपुर 26 दिसंबर 2022 । उदयपुर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल टीम ने सोमवार को ज़िले के कोटड़ा तहसील की उप कारागृह के उप कारागृहपाल और उनके दलाल को तीन हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। 

एसीबी ने बताया उप कारागृहपाल धर्मवीर द्वारा प्रार्थी के भाई को जेल में परेशान न करने और खाने की सुविधा देने की एवज़ में पांच हज़ार रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था जिसकी शिकायत उसने एसीबी कार्यालय को दी थी। 

एसीबी की टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद सोमवर को आरोपी धर्मवीर गुर्जर निवासी भरतपुर हाल कोटड़ा उसके दलाल करण सिंह को तीन हज़ार रूपये की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और दोनों से पूछताछ जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News