एसीबी ने अंबामाता थाना के एसआई के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज किया

गैंगरेप मामले में एफआईआर से नाम हटाने की एवज़ की मांगी थी रिश्वत

 | 
ACB

उदयपुर की एसीबी की इंटेलिजेंस यूनिट ने अंबामाता थाने में पोस्टेड एस आई के खिलाफ 70 हजार रुपए रिश्वत राशि मांगने के आरोप के चलते मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।

एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर के अंबामाता थाने मे पोस्टेड कलावती द्वारा मुंबई के प्रार्थी से उसके खिलाफ गैंग रेप के मामले में उसका एफआईआर से नाम हटाने के एवज में पहले 1 लाख रूपए की मांग की गई थी जिसके बाद मामला 70 हजार पर तय हुआ था। एसीबी द्वारा पूरे मामले का सत्यापन भी कर लिया गया था, जिसमें यह भी सामने आया था कि महिला एएसआई द्वारा थानाधिकारी के नाम पर रिश्वत राशि की मांग की गई है।  लेकिन एसीबी टीम अब इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच कर रही हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी के खिलाफ गैंगरेप के मामले के चलते उदयपुर और राजसमंद के अलग-अलग स्थानों में 2 प्रकरण दर्ज किए गए थे जिसमें राजसमंद के चारभुजा थाने और उदयपुर के अंबामाता थाना शामिल है, जहां एक तरफ राजसमंद के चारभुजा थाने के एएसआई द्वारा 20 रूपए की मांग की जा रही थी तो वही उदयपुर के अंबामाता थाने में तैनात महिला एसआई कलावती द्वारा पूर्व में एक लाख और बाद में 70 हजार रूपए की मांग की जा रही थी। 

एसीबी की टीम द्वारा चारभुजा में तैनात पुलिसकर्मी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और इसी की जानकारी मिलने पर अंबामाता थाने में पोस्टेड महिला एएसआई कलावती कि मामले में लिप्तता कों लेकर जांच कि ज़ा रही हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News