सरकारी डिपो से शराब चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आबकारी पुलिस ने 14 पेटी शराब की जब्त

 | 
a

उदयपुर। सरकारी शराब के डिपो में पीछे रास्ता बनाकर शराब चोरी के मामले में आबकारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 14 पेटी शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आबकारी अधिकारी  श्वेता फगेड़िया ने बताया कि पिछले लंबे समय से शिकायत मिली कि कोई सरकारी शराब बाजार में सस्ते दामों में बेच रहा है। हूबहू सरकारी पेकिंग का माल मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में दो आरोपी महेंद्र सिंह और साजिद को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि लकड़वास स्थित आर.एस.बी.सी.एल डिपो में पिछे की तरफ से रास्ता बनाकर रात के अंधेरे में माल चुराया करते थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 14 पेटी शराब जब्त की। अनुमान है कि आरोपियों ने लाखों रुपए की शराब चुराई है। सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन व प्रहराधिकारी अनिल कुमार के साथ जाब्ते की अहम भूमिका रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News