शहर के 6 हुक्का बार पर की गई कार्रवाई

अवैध हुक्का बार में परोसी जा रही शराब भी ज़ब्त की 

 | 
hukka bar

उदयपुर 6 अगस्त 2022 ।  शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रशील ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं को नशे की लत लगाने वाले अवैध हुक्का बारों के खिलाफ कार्यवाही कर अवैध हुक्का और शराब ज़ब्त की गई।

ठाकुर ने बताया की शुक्रवार देर रात हुई इस कार्यवाही में शहर के अम्बामाता, सुखेर और घंटाघर थाना इलाके में स्थित 6 हुक्का बारों पर छापा मारकर वहां परोसी जा रही अवैध शराब और हुक्का ज़ब्त किए और इनके संचालको को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त वहां मौजूद कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया।

ठाकुर के मुताबिक अम्बामाता थाने क्षेत्र में कैफे ब्रम्हा, अटारी, एवेरेस्ट साईं बाग़, ग्रीक फार्म और सुखेर थानाक्षेत्र में वेगस 69 और घंटाघर थानाक्षेत्र में बाइकर्स नामक कैफे पर कार्यवाही को गई।

ठाकुर का कहना हैं की इन दिनों शहर में MDMA जैसी ड्रग्स का प्रचलन हों रहा हैं और इसी की रोक थाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं जिसके तहत यह कार्यवाही की गई हैं और आगे भी ऐसी कार्यवाहीयां जारी रहेंगी ताकी नई पीढ़ी के युवाओं को इस तरह की चीजों से बचाया जा सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News