फलासिया में सीएचसी पर तैनात डॉक्टर पर हमला

पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

 | 
ATTACK ON DOCTOR

उदयपुर 19 अगस्त 2022 । जिले  के फलासिया इलाके में सीएचसी पर तैनात डॉक्टर पर कुछ बदमाशों ने थारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में सीएचसी पर तैनात डॉक्टर मुकेश गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते डॉक्टर् मुकेश पर हमला किया।

डॉक्टर ने फलासिया थाने पर मामला दर्ज करवाया जिसपर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News