BJP OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत

मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया 

 | 

उदयपुर 20 अक्टूबर 2022 । भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष 48 वर्षीय प्रभु प्रजापत की आज सुबह गुरुवार को उनके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।  भूपालपुरा निवासी प्रभाउ प्रजापत की भूपालपुरा में ही पशु आहार का व्यवसाय था।  वह मेवाड़ कमर्शियल काम्प्लेक्स के मालिक थे। 

घटना उस सामने आई जहाँ आज गुरुवार सुबह 6 बजे उनकी बेटी चाय पीने के लिए उनके कमरे में गई।  उनकी बेटी ने पिता को उठाने का प्रयास किया लेकिन नहीं उठने पर घबराकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया।  परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

भूपालपुरा थानाधिकारी हनुवंत सिंह सौदा ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला हैंगिंग का सामने आया है हालाँकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। 

मृतक प्रभु प्रजापत अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए है जिनमे एक बेटी एलएलबी कर रही है जबकि दूसरी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।  जानकारी के अनुसार मृतक को कोई अन्य प्रकार की समस्या नहीं थी।  लेकिन पिछले कुछ महीनो से उनका अहमदाबाद में इलाज चल रहा था।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News