ब्रेकिंग - मस्तान बाबा उर्स के दौरान चाकूबाजी कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रविवार देर रात हुई थी घटना

 | 
murder accused arrest

उदयपुर 27 सितंबर 2022 । शहर के मुल्ला तलाई स्थित मस्तान बाबा ले 25वे उर्स के दौरान रविवार देर रात साढ़े तीन बजे चाकूबाजी की घटना में मारे गए तहसीन रज़ा उर्फ़ एजे निवासी महावत वाड़ी की हत्या हो गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी 18 वर्षीय करीम खान निवासी पानी की टंकी के पास सज्जननगर को सवीना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ की ज़िम्मेदारी सवीना थानाधिकारी रविंद्र चारण और उनकी टीम को दी गई थी। जिस पर सवीना थाना पुलिस और अंबामाता थाना पुलिस की टीम ने आयुक्त कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  अन्य आरोपियों की जांच जारी है। 

पुलिस ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की मुख्य आरोपी करीम खान घटना के बाद उदयपुर छोड़ने की नियत से उदियापोल बस स्टैंड की तरफ जा रहा है। सूचना के पुख्ता होने के बाद टीम ने बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। 

दरअसल शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में मुल्ला तलाई स्थित मस्तान बाबा उर्स के दौरान रविवार देर रात साढ़े तीन बजे करीब 5-6 लोगो ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान घायल युवक पर चाकू से 15-20 वार किये गए और हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीँ घायल युवक की इलाज के दौरान अल सुबह पांच बजे मौत हो गई थी ।  

मृतक के बड़े भाई सोहेल ने बताया था कि मृतक का सज्जन नगर निवासी एक लड़की से रिश्ते की बात चल रही थी जिससे लड़की के भाई समेत कुछ सदस्य खुश नहीं थे, इस बात को लेकर कई बार तू तू मैं मैं हुई है। लेकिन इस बार पूरी प्लानिंग के साथ हमला कर हत्या कर दी गई।    
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News