बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीएन कॉलेज के सामने खड़ी के बस चोरी हुई थी चोरी 

 | 
BUS

उदयपुर की भोपालपुरा थाना पुलिस ने बस चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी भोपालपुरा हनुवंत सिंह सोढ़ा ने बताया को 23 जुलाई की रात को शहर के बीएन कॉलेज के सामने खड़ी के बस चोरी हों गई थी, जिसके चलते बस के मालिक ने थाने पर चोरी का मामला दर्ज करवाया था, बस चोरी की गंभीर घटना के मद्देनज़र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ठाकुर चंद्रशील और पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया, जिसने थानाधिकारी के सुपरवीजन में कार्यक्रम करते हुए बस चुराने वाले व्यक्ति प्रभु लाल की पहचान की और उसे सोमवार को गिरफ्तार किया, पूछताछ करने के बाद उस से चोरी की गई बस बरामद की गई जिसके पश्चात् उसे न्यायलय में पैश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभी रक्षा में भेज दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News