नेशनल हाइवे 76 पर कार और ट्रैंकर की भिड़त, हादसे का दौरान ट्रैंकर खाई में गिरा

दुर्घटना के दौरान कार चालक हुआ घायल

 | 
accident

उदयपुर ज़िले के देबारी-अंबेरी नेशनल हाइवे 76 पर सुबह के समय एक ट्रैंकर और कार की जोरदार भिड़त हो गई। हादसे के दौरान कार का आगे हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टैंकर पलट कर दूर खाई में जा गिरा।    

जानकारी के अनुसार यह हादसा उदयपुर-पिंडवाणा हाइवे हुआ। बताया जा रहा है रास्ते में गाय आ जाने से कार और ट्रैंकर की भिड़त हो गई। जिसमें कार का आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और ट्रैंकर दूर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया। वहीं ट्रैंकर चालक को हल्की चोटे आई है।

इस दौरान वहां राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल शुरु की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News