सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपए का धोखा करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

नौकरी दिलाने के नाम पर तथा कथित विधायक और साथियों ने लिए थे 11 लाख रूपए

 | 
fraud

उदयपुर, 23 नवम्बर – शहर के नीमचखेडा नवासी राजकुमार थामेत नाम के व्यक्ति से उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की बात को लेकर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि जगदीश आचार्य नाम के व्यक्ति के सम्पर्क में आकर राजकुमार की किसी देवेंद्र राणा से मुलाकात हुई। उन्होंने रसूखदार होने का हवाला देकर गन्ना मंत्री का बेटा और कृषि मंत्री का दामाद बताते हुए राजकुमार के बेटे को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपए ले लिए। बताया जा रहा है कि रु 5.60 लाख अकॉउंट में अलग-अलग में जबकि रु 5.40 लाख रुपये जगदीश आचार्य के ज़रिये राजकुमार ने  देवेंद्र राणा को दिए।

पीड़ित राजकुमार ने बताया की जगदीश चन्द्र आचार्य से एक ही समाज के होने की वजह से काफी पुराणी मुलाक़ात थी; आचार्य ने उन्हें उनके बेटे के लिए पहले जावर माईनस, तो कभी केनेडा में नौकरी दिलाने की बात कही थी। विदेश में नौकरी के लिए मना करने पर उसने राजकुमार को उसके बेटे के लिए सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही और इसके लिए 12 लाख रूपए मांगे गए। आखिर में 11 लाख रूपए की बात तय की गई, जिसमे से 5.60 लाख रूपए अगस्त में ले लिए और बकाया राशी जयपुर बुलाकर 1 सितम्बर को ली गई, जिस दौरान वहाँ कुछ और लोग भी मौजूद थे, जिसमे एक तथा-कथित विधायक देवेन्द्र राणा भी था, जिस से उनकी मुलाक़ात जयपुर की होटल मंगल में करवाई गई थी। देवेन्द्र ने अपनेआप को बहुत बड़ा आदमी बताया और कहा की सभी विभागों में उसके बड़े लगों से संपर्क हैं और पैसे दे देने की बात कही।

राजकुमार ने बताया की राणा को उन्होंने 11 लाख रूपए दे दिए जिसपर उसने उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिया, लेकिन जब वो नियुक्ति पत्र लेकर पी.डब्ल्यू.डी ऑफिस पहुंचा तो वहाँ पता लगा की उनके बेटे को कोई नियुक्ति नहीं दी गई है और उनके साथ कोई धोखा हुआ है।

राजकुमार का कहना है की इस मामले को लेकर उन्होंने एसपी (SP) उदयपुर विकास शर्मा को घटना की जानकारी दे दी है और कार्यवाही की मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News