मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छीनी चेन

सेक्टर-3 हिरण मगरी जेएमबी के सामने हुई घटना 

 | 
police

रविवार सुबह चैन स्नेचर्स ने उदयपुर में एक और महिला को निशाना बनाया। इस बार सेक्टर-3 हिरण मगरी जेएमबी के सामने अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

हिरणमगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की घटना उस समय हुई जब पीड़िता गंगा देवी निवासी हिरणमगरी सेक्टर -3 सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। तभी अचानक से 2 बदमाश गाड़ी पर उसके पास आये और उसके गले में पहनी सोने की चैन पर झपट्टा मारा, जिसमे चैन का आधा टुकड़ा को पीड़िता के हाथ में ही रह गया और आधा टुकड़ा बदमाश लेकर फरार हों गया। घबराइ हुई महिला ने घर पहुंचकर घर वालों को सूचना दी जिन्होने पुलिस को घटना की सूचना दी। मीणा ने कहा पीड़िता की रेपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी गई हैं और बदमाशों की तलाश जारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News