क्विक सपोर्ट एप्प डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 4 लाख

सेना के हवलदार के साथ लाखों की ठगी

 | 
cyber crime

उदयपुर 24 अगस्त 2022 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में सेना के हवलदार ने अज्ञात के खिलाफ उससे ऑन लाईन 4 लाख रूपए की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार एकलिंगगढ़ छावनी में हवालदार के पद पर कार्यरत लोकेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह तोमर निवासी मोहल्ला बीच पाटिया गालन्द धालाना पिलखुआ हापुड़ उत्तरप्रदेश ने मामला दर्ज करवाया था। 

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया और फोन करने वाले उससे बात कर उससे क्विक सपोर्ट एप्प डाउनलोड करवाया और उसमें आधार कार्ड नम्बर डालते ही उसके खाते से 4 लाख रूपए निकल गए। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News