युवती पर तरल पदार्थ फेंककर उसे डराने के मामले में एक बाल अपचारी डिटेन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने की जांच  

 | 
crime

उदयपुर ज़िले के सवीना थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 इलाके में युवती पर तरल पदार्थ फेंककर उसे डराने के मामले में सवीना थाना पुलिस ने एक बाल अपचारी को डिटेन किया है।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक सवार युवकों ने सवीना थाना सर्किल के 11 इलाके में पर गुजर रही है युवती पर तरल पदार्थ फेंक कर उसे डराया था,  हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई थी लेकिन युवती के परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर युवती को डराने के आरोप में बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू की थी जिसके दौरान पुलिस ने आज बुधवार को एक बाल अपचारी को इस मामले में डिटेल किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News