हिरणमगरी में बच्चे के अपहरण का प्रयास

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

 | 
crime

उदयपुर 29 अगस्त 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र मेें एक व्यक्ति ने एक कार सवार बदमाशों के खिलाफ उसके बच्चे के अपहरण करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कैलाश चन्द्र पुत्र उदयलाल गुर्जर निवासी गोलकाड़ा मावली हाल वसंत विहार हिरणमगरी सेक्टर 4 ने मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र रोहित घर के बाहर ही खेल रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रूकी और उसमेें से बदमाश निकले, जिन्हें देखकर उसका पुत्र वहां से भागकर अपने घर में आ गया। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गया। 

हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News