गोगुन्दा में दम्पति ने विषाक्त वस्तु का किया सेवन, पत्नी की मौत

पति का चल रहा इलाज

 | 
gogunda

महिला के पीहर पक्ष ने लगाया मारने का आरोप

उदयपुर 18 जून 2022 । जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के ओबरा खुर्द तहसील में गृह क्लेश के चलते एक दम्पति ने विषाक्त वस्तु का सेवन कर लिया। जिसमे पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है। 

दरअसल ओबरा खुर्द तहसील निवासी गंगा बाई और उसके पति सोहन लाल ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त वस्तु का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की।  जिसके चलते पत्नी कि मौत हों गई जबकि पति का इलाज एमबी हॉस्पिटल मे चल रहा है।  

बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी का घरेलु कारणों से विवाद चल रहा था जिस कारण दोनों ने बीती शाम ज़हर का सेवन कर लिया वही महिला की मौत की सुचना पर पीहर पक्ष के लोग मोर्चेरी के बाहर इकठा हों गए और ससुराल पक्ष के लोगो पर मारने का आरोप लगाते हुवे वही आपस मे उलझ पड़े।  

पुलिस ने बीच बचाव कर मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोप दिया। अब गोगुन्दा थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News