उदयपुर में अपहरण - कोर्ट चौराहे से युवक युवती का अपहरण

आज शनिवार सुबह 11 बजे युवक युवती को कोर्ट चौराहे पर कुछ लोग जबरन गाडी में डालकर फरार हो गए। 

 | 
COUPLE KIDNAP
2 गाड़ियों में से एक सिल्वर रंग की i10 थी। मौके पर खड़े चश्मदीद ने बताया की लड़के और लड़की को अलग अलग कारों में अगवा कर अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए।

उदयपुर 4 जून 2022 । शहर के कोर्ट चौराहे पर आज सुबह 11 बजे के करीब दिन दहाड़े अपहरण की वारदात हुई है। एक युवक युवती को कोर्ट चौराहे पर कुछ लोग जबरन गाडी में डालकर फरार हो गए।  

भूपालपुरा थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर दो गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक लड़का और लड़की को कोर्ट चौराहे से किडनैप कर कर ले जाया गया है। 

मौके पर मौजूद महेन्द्र नामक व्यक्ति ने जानकारी दी की 2 गाड़ियां जिसमे से एक सिल्वर रंग की आई 10 थी आयी और ये लड़का लड़की जो कोर्ट के अंदर जा रहे थे उन्हें पकड़ा। लड़की को एक गाड़ी में और लड़के को दूसरी गाड़ी मै डाल कर मौके से फरार हो गए।

राजावत का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि अपहरण के दौरान दोनों के दस्तावेज़ वहीं पर गिर गए। पुलिस ने दस्तावेज़ के आधार पर बताया की लड़का चित्तौड़ जिले के निम्बाहेड़ा का निवासी है उसका नाम आसिफ खान है। वहीँ लड़की का नाम नीलोफर है और जावरा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम विवाह से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं लेकिन अभी इस मामले की तफ्तीश जारी है और ज्यादा जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News