डीएसटी ने अवैध गांजे के 120 पौधे बरामद किये

लकड़वास डिगरी फला में की जा रही थी अवैध गांजे की खेती 

 | 
DST

उदयपुर 8 अक्टूबर 2022 । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिला पुलिस स्पेशल टीम (DST) की टीम ने की कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे के 120 पौधे बरामद किये है। 

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के लकड़वास डिगरी फला में अवैध गांजे की खेती की जा रही थी जिस पर डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 120 अवैध गांजा के पौधे सहित जगदीश गमेती को गिरफ्तार किया। 

डीएसटी टीम के प्रभारी लीलाराम , सुखदेव, विक्रम सिंह, रामनिवास, प्रहलाद, अनिल पूनिया, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र , फिरोज खान ने कार्रवाई को दिया अंजाम। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News