उदयपुर में मिला युवक युवती का शव, मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

उदयपुर में मिला युवक युवती का शव, मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

पुलिस के द्वारा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने की बात की जा रही है

 
crime

उदयपुर के उबेश्वर रोड पर युवक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों ही मृतकों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। ग्रामीणों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों के शवों को मुर्दाघर ले जाया गया। 

शाम होते होते मृतकों की पहचान हो गई।  लड़के की पहचान राहुल सिंह निवासी गोगुन्दा और लड़की की पहचान सोनू कुंवर निवासी कठार के रूप में की गई।दोनों की हत्या इस निर्मलता से की गई की उनके शरीर के गुप्तांगों पर भी गहरी चोट के निशान मिले जिसको देखकर यह प्रतीत होता है कि इन्हें जान से मारने से पहले काफी प्रताड़ित किया गया होगा।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा का कहना है कि घटना बड़ी ही गंभीर है और शवों को देखने पर प्रतीत होता है कि इस घटना को 2 से 3 दिन पहले अंजाम दिया गया प्रथम दृश्य यह कोई प्रेम प्रसंग का मामला होने की बात लग रही है हालांकि पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिया गया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal