कुराबड़ में 2 व्यक्तियों की लाश मिलने से फैली सनसनी

दोनों का शव कुएं में मिला, मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई

 | 
crime

उदयपुर के कुराबड़ थानाक्षेत्र के भल्लो के गुडा इलाके में बिना मुंडेर के कुंए में दो अज्ञात व्यक्तियों की लाश मिलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना कि जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिस पर कुराबड़ थानाधिकारी अमित सिंह, पुलिस उप अधीक्षक भूपेंद्र सिंह डालिया और सिविल डिफेन्स कि टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया। डालिया ने बताया कि फिलहाल मृतकों कि शिनाख्त नहीं हों पाई है। शव 30 से 40 फिट नीचे है और बाहर निकलने के ही पहचान हों पाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News