रानी रोड पर संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला शव

मृतक की पहचान हवाला गांव के खेमराज के रूप में की गई

 | 
unknown dead body found

प्रथम दृष्टतया इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है

उदयपुर15 जुलाई 2022 । शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को रानी रोड इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

युवक  की पैंट की जेब से की मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 40 वर्षीय खेमराज निवासी हवाला गांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर अम्बामाता थाना पुलिस भी मोके पर पहुंची है और शव को मुर्दाघर में पहुँचाया जा रहा है। 

rani road

प्रथम दृष्टतया इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News