खून से सनी हालत में मिली व्यक्ति की लाश
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
| Oct 30, 2022, 20:04 IST
उदयपुर के नाया खेड़ा हाइवे पर लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति कि खून में सनी हुई लाश मिलने पर अफरा तफरी का माहौल हों गया। बुजड़ा गांव निवासी लक्ष्मण पेशे से ड्राइवर था। इसे रविवार दोपहर कोड़ियात निवासी नारायण, हेमंत, श्याम लाल और कैलाश ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
नाई थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नु ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं, फिलहाल पुरानी रंजिश ही हत्या कों वजह सामने आई हैं, मृतक के शव कों मुर्दाघर में रखवा दिया गया हैं जिसका पोस्टमॉर्टम सोमवार को किया जाएगा।
