बड़ी गांव की वार्ड पंच के पति पर जानलेवा हमला

आपसी रंजिश का मामला

 | 
attack on husband of ward panch

उदयपुर 5 अक्टूबर 2022 । अंबामाता थाना क्षेत्र के बड़ी गांव में आज शाम बड़ी गांव की वार्ड पंच के पति 30 वर्षीय रोशन लाल भील निवासी बड़ी पर जानलेवा हमला हो गया जिसमे उन्हें गंभीर चोटें आई है। 

रोशन लाल भील भील पर 5-6 लोगों ने धार दार हत्यारों से हमला किया जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई और उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार ये हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News