दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत पीडि़ता एवं परिजनों ने उदयपुर आकर लगाईं गुहार

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की

 | 
capture

राजसमंद जिले के कुंवारिया थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई नहीं होने से आहत पीडि़ता एवं उनके परिजनों ने उदयपुर आकर गुहार लगाई।

पीड़िता और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है और पीडि़ता के परिवार को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। जबकि जांच अधिकारी और थानाधिकारी पीडि़ता और उनके परिवारजनों पर मामला उठाने के लिए दबाव बना रहे है।

 पीडि़ता और उनके परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News