सूरजपोल की आयुर्वेदिक रसायनशाला में लगी आग

आग लगने से एक व्यक्ति घायल 

 | 
fire

उदयपुर 7 अप्रैल 2022 । शहर के सूरजपोल स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की रसायनशाला में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से सम्पूर्ण क्षेत्र में अफरा तफरी फ़ैल गई।  आग लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीँ आग लगने का फ़िलहाल कोई ठोस कारण सामने आया है।  अपुष्ट सूत्रों की माने तो जलती हुई तीली या बीड़ी /सिगरेट के कारण आग लगी हो सकती है। 

fire

अस्पताल के रसायनशाला में आग लगने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। कुछ कार्मिको ने एक मंज़िल के भवन से छलांग लगाकर नीचे कूद कर अपनी जान बचाई। 

fire

इधर घटना की सूचना पर मौके पर सूरजपोल थाना पुलिस, नगर निगम की दमकल पहुंची।  नगर निगम की दमकल ने आग पर काबू पाया वही घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News