इंटक महामंत्री पर फायर, मामूली रूप से घायल

इंटक महामंत्री लालूराम मीणा पर सुबह सवेरे तीन अज्ञात युवको ने किया फायर 

 | 
attack on intuc

उदयपुर 19 सितंबर 2022 । जिले के जावर थाना क्षेत्र में आज सुबह साढ़े पांच मंदिर से दर्शन कर लौट रहे इंटक के महामंत्री लालूराम मीणा पर तीन अगेट युवको ने फायर कर दिया। हालाँकि इस हमले में मीणा बाल बाल बच गए तीन फायर में से एक गोली मीणा के कान से छूकर निकल गई जिससे वह मामूली रूप से घायल गए। जबकि बाकी दी मिसफायर हुए। 

57 वर्षीय लालूराम मीणा मज़दूर यूनियन संगठन इंटक के महामंत्री है। लालूराम मीणा के छोटे भाई भाई सोहनलाल मीणा ने बताया की आज सुबह साढ़े पांच बजे प्रतिदिन की तरह लालूराम जावर माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे कि नदी पर बनी पुलिया पर पीछे से तीन अज्ञात युवको ने उन पर फायर कर दिया और वहां से फरार हो गए। 

घायल मीणा को पास के दूकानदार का बेटा घर ले आया।  जहाँ से परिजन पहले उन्हें एमबी अस्पताल ले गए। वहां से मीणा को फिलहाल जीबीएच अमेरिकन अस्पताल लाया जहाँ वह उपचाररत है। चूँकि मीणा एक मज़दूर संगठन के जुड़े हुए पदाधिकारी है अतः जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थक भी एकत्र हो गए है।   

घायल लालूराम मीणा ने शक जताया की उन पर हमला उन युवको ने करवाया है जिनको लगता है की मीणा उन्हें कम्पनी ने नौकरी नहीं लगने दे रहे है। या फिर कुछ लोग जो समानांतर संगठन  खड़ा करना चाहते है वह भी उन पर हमला कर सकते है।  हालाँकि हमले का असली कारण तो पुलिस की जाँच पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल जावर माइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।         

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News