उदयपुर शहर में व्यापारियों के साथ हुई धोखाधड़ी

व्यापारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन न्याय की लगाई गुहार

 | 
cheating with businessmen

उदयपुर 18 अगस्त 2022 । व्यापारियों के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है । आज व्यापारी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोते हुए न्याय की गुहार लगाई।  

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि 14 अगस्त को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा और और उसकी कंपनी का चेक देकर चला गया हालांकि जब व्यापारी ने उस चेक को बैंक में क्लियर करने के लिए डाला तो चेक बाउंस हो गया। 

घटना की जानकारी उसने व्यापार संघ के पद अधिकारियों को दी व्यापार संघ ने जब इस मामले में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग ने एक ही दुकानदार को नहीं बल्कि उदयपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई दुकानों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए का चूना लगाकर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया है। 

ऐसे में आज कई व्यापारी जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने सभी को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही ठगे हुए व्यापारी अलग-अलग थाना क्षेत्र के होने की वजह से सभी को भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करने की बात कही जिससे जांच अधिकारी को अलग-अलग मामले दर्ज नहीं करने पड़े और एक ही मामले में सभी व्यापारियों का निस्तारण हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News