खारोल कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोडक़र सामान चोरी

सीसीटीवी की फुटेज में पता चला कि अलसुबह दो कचरा बीनने वाली महिलाएं उसके घर के पास में चक्कर काट रही थी और मौका देखकर ताला तोडक़र अंदर घुस गई

 | 
theft

उदयपुर । शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके घर का ताला तोडक़र अंदर से बर्तन और सामान चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार देवेश पुत्र बलवीरसिंह निवासी खारोल कॉलोनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह दो-तीन दिन से अपने डबोक स्थित फार्म हाउस पर था और उसकी पत्नी हिमाचल प्रदेश गई हुई है। वह घर पर आया तो उसके मकान का ताला टूआ हुआ था और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। 

चोरों ने उसके घर का ताला तोडक़र अंदर से कूट के पुराने बर्तन 12.5 किलो, स्टील के बर्तन, तांबे का हवन कुण्ड, टोस्टर के साथ-साथ किचन का सामान चोरी कर ले गए। उसने पड़ोसी के वहां पर लग रहे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि अलसुबह दो कचरा बीनने वाली महिलाएं उसके घर के पास में चक्कर काट रही थी और मौका देखकर ताला तोडक़र अंदर घुस गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News