हेड कांस्टेबल और उसके बेटों पर युवकों ने किया जानलेवा हमला

घटना के बाद आरोपी फरार

 | 
crime

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने प्रतापनगर थाने पर तैनात एक हेड कांस्टेबल व उसके बेटों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल बाबूलाल मेघवाल (49) निवासी विश्वविद्यालय मार्ग पायड़ा अपने घर पर अपने पुत्र आशीष मेघवाल और हितेश घर पर थे। इसी दौरान मोहित गौड़, संजू उर्फ संजय सालवी,भावेश गौड़,मोहन जोशी व अन्य युवक हथियारों के साथ कार में आए और घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया जिससे हेड कांस्टेबल व उसके दोनों बेटों को गंभीर चोटे आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News