अवैध लोडेड पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध लोडेड पिस्टल के साथ थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया

 | 
arrest

उदयपुर 28 जनवरी 2023 । शहर के सूरजपोल थाना पुलिस ने आज शनिवार को अवैध लोडेड पिस्टल के साथ थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी सोयल अख्तर उर्फ सोनू, उर्फ बच्चा निवासी खेरादीवाडा को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे पीसी रिमांड पर लेकर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंजीपीर इलाके में बोहरा कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जिसके कब्जे में एक अवैध फायर आर्म हो सकता है कि सूचना पर जब पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को राउंड ऑफ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम सोयल उर्फ़ सोनू है, जो कि सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी सोयल ने पुलिस को बताया कि वह इस अवैध पिस्टल और कारतूस को करीब 8 महीने पहले ₹18000 में निम्बाहेड़ा से खरीद कर लाया था, पुलिस अब इससे यहां फायर आर्म अपने कब्जे में रखकर घूमने के कारणों के बारे में लगातार पूछताछ कर रही है।

सूरजपोल थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि आरोपी सोयल एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में अवैध हथियार रखने, मारपीट करने, डकैती का प्रयास करने, हत्या का प्रयास करने, अपहरण आदि के करीब एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News