एक माह में दूसरी बार एक ही जगह पर मिला मानव भ्रूण

पुला पुलिया के पास मिला भ्रूण

 | 
fetus found

उदयपुर। ए मां मेरा क्या कसूर था मुझे भी जीने का अधिकार था मुझे क्यों फेंकवा दिया! एक बार फिर यही घटना दुबारा एक माह में दूसरी बार उसी पुलिया उसी नदी इसी आलू फैक्ट्री की नदी में पुनः मानव रूप में लड़के का भ्रूण मिला। 

राहगीरों ने जब पुला पुलिया के पास भूर्ण देखा तो इसकी जानकारी नागरिक सुरक्षा विभाग को दी। जिसकी सूचना पर नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची एवं  रेस्क्यू कर मुर्दाघर रखवाया। टीम में वाहन चालक हरीश कल्याणा, रेस्क्यूअर कैलाश मेनारिया, अनिल सेन, राहुल पुरोहित शामिल थे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News