पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पति समेत ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे जिसकी पूर्व में भी समझाइश की गए थी

 | 
arrest

उदयपुर 11 अक्टूबर 2022 ।  जिले के बावलवाड़ा क्षेत्र के पाटिया थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है।  मृतक के पिता कोदरलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनकी बेटी भूमिका का पति जगदीश और उनके माता पिता उनके साथ आये दिन मारपीट करते रहते थे।  8 अक्टूबर की सुबह भूमिका के बड़े बेटे निक्कू ने अपने पिता द्वारा अपनी माँ की हत्या की जानकारी फोन पर दी थी। 

उसने बताया था की पापा ने मम्मी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है और सभी लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने बताया की लड़की के पिता ने रिपोर्ट में दर्ज कराया था कि दम्पति में आये दिन झगड़ा होता रहता था। पति समेत ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे जिसकी पूर्व में भी समझाइश की गए थी। 

पुलिस ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश निवासी पाटिया को गिरफ्तार किया जिसने पुलिस पूछताछ में आवेश में आकर अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News