सब सिटी सेंटर इलाके में मिला अपरिपक्व भ्रूण
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला दर्ज किया
| Dec 17, 2022, 17:40 IST
उदयपुर 17 दिसंबर 2022 । उदयपुर सब सिटी सेंटर इलाके नाले में शनिवार कों एक अपरिपक्व भ्रूण मिलने से अफरा तफरी का माहौल हों गया। राहगीरों ने जब भ्रूण कों देखा तो उन्होंने सवीना थाना पुलिस कों इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण कों मौके से उठा कर एमबी हॉस्पिटल कि मोर्चरी में रखवाया। साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले कि जांच भी शुरू कर दी।
