भारत-पाक मैच का सट्टा लगाते हुए 2 गिरफ्तार

13 लाख रुपये नगद ,9 मोबाइल ,LED जब्त

 | 
satta

उदयपुर 24।अक्टूबर।2022। भारत पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए सटोरिए फिर सक्रिय हो गए है। भारत-पाकिस्तान मैच पर सट्टा लगाते हुए प्रताप नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। प्रतापनगर थाना सर्कल में भारत पाकिस्तान क्रिकेट मेच पर सट्टा लगाते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं। कार्रवाई के दौरान प्रतापनगर थाना पुलिस ने 13 लाख रुपये नगद ,9 मोबाइल ,LED जब्त की गई हैं। 

बता दे कि एसपी विकास शर्मा और एडिशनल एस पी चंद्रशील ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News