कोटड़ा में पेड़ से टकराने के बाद जलकर ख़ाक हुई जीप

दुर्घटनाग्रस्त जीप से बरामद हुई शराब 

 | 
JEEP BURNT DOWN

उदयपुर 8 जून 2022 । जिले के कोटड़ा क्षेत्र में बुधवार को पेड़ से टकराने के बाद तेज गति से चल रही जीप पलट गई। जीप में बैठे दो लोगों ने जैसे तैसे निकल कर अपनी जान बचाई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई कुछ समझ पाता उस से पहले ही जीप की बैटरी में शॉर्ट सर्किट से आग लगा गई जिसने मिनिटों में विकराल रूप ले लिया और जीप पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।

JEEP

घटना से मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार दो लोग की पहचान घासा निवासी दुर्गेश डांगी और वर्दीचंद के रूप में हुई। दोनों जीप में सवार हो कर उदयपुर से अहमदाबाद जा रहे थे। 

दुर्घटनाग्रस्त जीप से बरामद हुई शराब 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जीप में शराब की बोतले और कारटन नजर आये जिसपर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया हैं और उनसे शराब के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News