परीक्षा देने जा रहे छात्र पर चाकू से हमला

बोहरा गणेश जी क्षेत्र में चाकूबाजी

 | 
crime

पैसिफिक यूनिवर्सिटी के छात्र आदित्य शर्मा पर हमला 

उदयपुर 26 फ़रवरी 2022 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बोहरा गणेश जी इलाके में आज परीक्षा दने जा रहे एक छात्र पर तीन युवको ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैसिफिक यूनिवर्सिटी के तृतीय वर्ष जर्नलिज़्म का छात्र उत्तरी सुंदरवास निवासी आदित्य शर्मा जब अपनी दोस्त के साथ परीक्षा देने जा रहा था तभी बोहरा गणेश जी इलाके में ज्ञानगढ पैलेस के पास तीन लोगो के रोककर उस पर चाकू से वार कर दिए। जिससे छात्र घायल हो गया। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को अस्पताल पहुँचाया। 

घायल छात्र आदित्य शर्मा का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हालाँकि छात्र पर हमला किन कारणों से किया गया है अभी तक सामने नहीं आया है। छात्र के बयां के बाद ही कारण सामने आएगा।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News