खांजीपीर में पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी

घायल को पहुँचाया अस्पताल, एक को लिया हिरासत में

 | 
stabbing

उदयपुर 5 अगस्त 2022 । शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के खांजीपीर इलाके में एक ही समुदाय के दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना हों गई। जिसमे 23 वर्षीय सैफ नामक युवक घायल हो गया।   

घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एम बी हॉस्पिटल भेज दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक एक आरोपी को शांति भंग में हिरासत में लिया हैं। हालांकि अभी तक घायल युवक सैफ के घर वालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नही करवाई गई हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News