अलसीगढ़ में युवक पर तेंदुए का हमला

हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया 

 | 
leopard attack

उदयपुर  8 अगस्त 2022 । जिले के अलसीगढ़ क्षेत्र में आज सोमवार अल सुबह एक 23 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

घटना उस समय हुई जब पीड़ित व्यक्ति जगदीश निवासी खेरिया फला अपने घर के आंगन में सो रहा था, तभी करीब 6 बजे एक तेंदुआ उसके घर में घुसा और उसपर जान लेवा हमला कर दिया। 

तेंदुआ से काफ़ी देर तक संघर्ष के बाद गांव वाले मौके पर इकठ्ठा हों गए जसके बाद हमलावर तेंदुआ मौके से फरार हों गया। संघर्ष के दौरान जगदीश को शरीर पर कई चोटें भी आई जिसके चलते उसे हॉस्पिटल भिजवाया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News