अगर आप भी सड़क पर चलते समय फोन हाथ में रखते हैं तो रहें सावधान

राह चलते हुए बात कर रही युवती के हाथ से छीना मोबाइल  

 | 
mobile snatching

उदयपुर 30 अगस्त 2022 । शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो युवकों के खिलाफ उसके हाथ से मोबाईल छीनकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने आरोपियों की बाईक के नम्बर नोट कर लिए।

पुलिस के अनुसार दीपिका पुत्री गोपाल लौहार निवासी हर्ष नगर मातेश्वरी कॉलोनी रोड़ अंबामाता ने मामला दर्ज करवाया कि वह विद्याभवन कॉलेज से निकलकर देवाली मार्ग से बाहर निकल रही थी। 

इस दौरान बाईक पर सवार होकर दो आरोपी आए और दोनों ने उसके हाथ से मोबाईल छीन लिया और फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया, पर किसी ने मदद नहीं की। युवती ने पीछा किया और बाईक के नम्बर नोट कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News