पेपर लीक मामले में नया खुलासा, पकड़ी गई बस पहले भी आ चुकी है उदयपुर

गोगुन्दा टॉल पर देखी गई यह बस सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके वीडियो आज सामने आया

 | 
bus

दो दिन पूर्व हुए सेकंड ग्रेड शिक्षक पेपर लीक मामले में आज नया मोड़ सामने आया, सभी आरोपियों को जिस बस सहित पकड़ा गया वही बस 20 दिसम्बर को उदयपुर जिले के गोगुन्दा टॉल पर देखी गई यह बस टॉल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके वीडियो आज सामने आया। 

bus

वही इस पूरे मामले पर एसपी विकास शर्मा ने कहा कि 20 तारीख को भी बस टॉल से गुजरती नजर आई है। इस मामले को लेकर भी जांच की जा रही है कि बस क्या उसी काम के लिए आई थी या फिर किसी अन्य काम के लिए उदयपुर पहुंची थी। ऐसे में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

इस मामले में लगातार जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में 46 अभ्यर्थियों के साथ 9 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 4 सरकारी कर्मचारी के साथ दो एमबीबीएस करने वाले लोग भी हैं। सभी लोग जालौर जिले के आसपास के रहने वाले हैं यहां इन सभी लोगों का एग्जाम का सेंटर आया था। सभी लोग अलग-अलग माध्यम से उदयपुर में एक साथ इकट्ठे हुए। जिसके बाद बेकरिया थाने के पास पुलिस द्वारा बस को पकड़ने पर पेपर साल्व्ड कराते हुए नजर आए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News