पिपलिया के छात्र से 36499 रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड

साइबर क्राइम एवम नाई थाने में दी रिपोर्ट

 | 
cyber crime

उदयपुर 31 मई 2022 । जिले नाई थाना स्थित पिपलिया गांव के ग्याहरवी कक्षा के छात्र मुकेश मीणा पिता पेमा के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ। बाइक खरीदने के नाम पर छात्र के साथ 36499 रूपये की ठगी का मामला नाइ थाने में दर्ज करवाया गया। 

दरअसल पीड़ित मुकेश का इंस्टाग्राम पर कुणाल चौधरी नाम की फर्जी आई डी से मोबाइल पर संपर्क होने पर 21500/- रुपए में बाइक खरीदना तय हुआ जिस पर छात्र मुकेश मीणा ने दिनाक 26 मई को दिये गए नम्बर पर 3150/- रुपए गूगल पे करवा दिए। फिर दिनाक 27 मई को अलग अलग 33349/- रुपए ट्रांसफर एवम कुल 33499/- रुपए ट्रांसफर कर दिये।

इतने रुपए लेने के बाद भी बाइक नही देने पर छात्र मुकेश के परिजनों ने पूरा वाकया शिक्षक किशन सोनी कों बताया, तो ऑनलाइन साइबर क्राइम धोखाधड़ी का पता चला इस पर तुरंत ही दिनांक 28 मई को 1930 नम्बर पर साइबर क्राइम में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सम्बंधित नाई थाना में लिखित रिपोर्ट दी गई।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी आदिवासी गांवों के कई लोगो से इस तरह की ऑनलाइन फ्रॉड हुई है पर साइबर क्राइम में त्वरित कार्यवाही न होने एवम जानकारी के अभाव में लोग थाने तक भी नही पहुच पाते है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News