पेपर लीक प्रकरण : आरोपी युवती का पिता सरकारी शिक्षक और उसका ड्राइवर गिरफ्तार

शिक्षक ने बेटी को पास कराने के लिए सरगना से की थी डील

 | 
a

उदयपुर। उदयपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए पेपर लीक प्रकरण के अंदर 55 आरोपियों में से एक महिला अभ्यर्थी के पिता जो सरकारी शिक्षा के उनको और उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है महिला अभ्यर्थी के पिता और चालक ने इस पेपर लीक प्रकरण में मुख्य सरगना सहित आरोपियों से अपनी पुत्री को पास करवाने का सौदा किया था।

पुलिस द्वारा एक बस में आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व करवाने के दौरान पकड़ी गई युवती सांचोर जालोर निवासी सरोज खोखर के पिता सुखराम और उसके ड्राइवर ओमप्रकाश को हिरणमगरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिता सुखराम ने ही अपनी पुत्री सरोज को पास कराने की डील सरगना सुरेश विश्नोई से की थी। आरोपी युवती का पिता सुखराम खुद भी सेकंड ग्रेड टीचर है और पत्नी के नाम से प्राइवेट स्कूल भी चलाता है। ऐसे में पुलिस उसे भी आरोपी भी मानते हुए गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने मुख्य सरगना को कितने पैसों में अपनी पुत्री को आरपीएससी की परीक्षा पास करने का काम दिया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News