उदयपुर में 4 हुक्का बार पर पुलिस का छापा

कुराबड़ हिल्स, उदयपुर हाइट्स, ब्रह्ममा कैफे और लेक हवेली नामक जगहों पर कार्रवाई

 | 
hukka

उदयपुर ज़िले के अंबामाता थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 4 हुक्का बार में छापेमारी की। पुलिस ने बार संचालक और हुक्का पीते हुए युवकों को हिरासत में  लिया। 

एएसपी सिटी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि अम्बाता थाना क्षेत्र के कुराबड़ हिल्स, उदयपुर हाइट्स, ब्रह्ममा कैफे और लेक हवेली नामक जगहों पर कार्रवाई की। सभी हुक्का बार से हुक्का और नशे के सामान जब्त किए गए है। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की गई।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News