टू-व्हीलर चुराने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त

चार बाइक और स्कूटी चुराने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 | 
police

उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके कब्जे से 5 दोपहिया वाहन बरामद की है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की पहचान कन्हैया उर्फ़ बांडिया व राहुल निवासी लाल मगरी सवीना के रूप में हुई हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त कन्हैया के खिलाफ पूर्व में नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 3 मुक़दमे दर्ज हैं।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से एक्टिवा स्कूटर सहित कुल 5 दोपहिया वाहन जब्त किये हैं और दोनों ही अभियुक्तों से पूछताछ की जारही हैं।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सामने आया कि पहले भी इन्होंने इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने इनके कब्जे से 5 गाड़ियां छुड़ाई। पकड़े गए एक अभियुक्त कन्हैया के खिलाफ पहले से नकबजनी और आर्म्स एक्ट के 3 मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में भैरू सिंह, हैड कांस्टेबल गणेश सिंह, रामस्वरूप, कांस्टेबल दिनेश सिंह, रविंद्र कुमार, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह और पंकज रैबारी शामिल रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News