साइफन से फतेहपुरा तक निकाला एक दर्जन से अधिक सटोरियों का जुलुस
डीएसटी और अंबामाता थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
| Dec 17, 2022, 16:38 IST
उदयपुर 17 दिसंबर 2022 । सटोरियों के खिलाफ डीएससी टीम और अंबामाता थाना पुलिस ने की कार्रवाई एक दर्जन से भी अधिक सटोरियों को साईफन चौराहे पर जुआ सट्टा खेलते किया गिरफ्तार ।
दरअसल जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देशन में डीएससी टीम और उदयपुर के अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीएसपी की ओर अंबामाता थाना पुलिस ने संयुक्त में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से भी अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया।
साथ ही वाहन की अनुपलब्धता के चलते साईफन चौराहे से लेकर फतेहपुरा पुलिस चौकी तक जुलूस निकाला।
