हिरणमगरी में ब्रांडेड कंपनी का नकली माल बेचते कपडे की दुकान पर छापा

भागश्री क्लॉथ्स स्टोर से पुलिस ने प्रसिद्ध क्लॉथ ब्रांड लुईस फिलिप की लगभग 107 फुल स्लीव और 75 हाफ स्लीव शर्ट बरामद की

 | 
Bhagshree Cloths

उदयपुर 28 मई 2022 । शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने शनिवार को हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक कपडे की दुकान पर छापा मारकर ब्रांडेड फैब्रिक कंपनी के नकली मुहरों और टैग वाली लगभग 182 शर्ट बरामद की है। पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा आईपीसी 104 और धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

bhagshree cloths

डीएसपी जरनैल सिंह के नेतृत्व में हिरणमगरी थाना पुलिस ने भागश्री क्लॉथ्स स्टोर से पुलिस ने प्रसिद्ध क्लॉथ ब्रांड लुईस फिलिप की लगभग 107 फुल स्लीव और 75 हाफ स्लीव शर्ट बरामद की है। पुलिस ने बताया की भीलवाड़ा से कंपनी के प्रतिनिधि प्रह्लादचंद नायक की शिकायत मिलने पर टीम ने छापेमारी की।

bhagshree cloths

डिप्टी जरनैल सिंह ने बताया कि दुकान के मालिक संदीप पाहूजा के खिलाफ ट्रेड मार्क एक्ट की धारा 104 और आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीँ पुलिस द्वारा नकली मुहरों और टैग वाले नकली माल को जब्त कर लिया गया है हालाँकि पूरी जांच अभी जारी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News