पेपर लीक मामले में आरोपियों के परिजनों कों भी बनाया जा सकता है मुल्ज़िम
6 महिला अभ्यर्थियों कों उदयपुर कलेक्ट्रट स्थित एमओबी कार्यालय में फिंगर प्रिंट और अन्य कार्यवाही के लिए लाया गया
सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती में पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा कुल तीन थानों द्वारा कुल 57 लोगों कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार उनसे इस पेपर लीक रैकेट के मामले में पूछ ताछ कर रही हैं। दो दिन पूर्व भी पुलिस ने सुखेर थाने में गिरफ्तार 10 आरोपियों में से एक सरोज खखोर के पिता और ड्राइवर कों पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिन्हे कोर्ट में पेश किया और 2 दिन का रिमांड लिया गया हैं।
एसपी उदयपुर विकास शर्मा ने बताया कि इस पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा लगातार जांच जारी हैं और आने वाले वक़्त में गिरफ्तार किये गए आरोपियों के परिजनों कों भी मुल्ज़िम बनाया ज़ा सकता हैं। वहीं शुक्रवार कों इस मामले में बेकरिया थाने द्वारा गिरफ्तार 6 महिला अभ्यर्थियों कों उदयपुर कलेक्ट्रट स्थित एमओबी कार्यालय में फिंगर प्रिंट और अन्य कार्यवाही के लिए लाया गया था।
गौरतलब हैं कि उदयपुर और जयपुर पुलिस कि संयुक्त टीम द्वारा 2 दिन पूर्व जयपुर से इस मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण कि गर्लफ्रेंड और पत्नी कों भी गिरफ्तार किया गया था और उनके घर से बड़ी मात्रा में फसरजी डिग्रियां भी बरामद हुई थी। तो वहीं जयपुर पुलिस द्वारा गुरुवार कों भूपेंद्र सारण के साथी बताए ज़ा रहें हनुमान विश्नोई कों भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं लेकिन इस पूरे रैकेट के दो मुख्य आरोपी सुरेश ढाका और भूपेंद्र अभी भी फरार चल रहें हैं, तो वहीं एक मास्टरमाइंड सुरेश विश्नोई गिरफ्तार हों चूका हैं और पुलिस कस्टडी रिमांड में है।
24 दिसम्बर कि सुबह पुलिस ने उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र से कुल 44 लोगों कों एक बस से गिरफ्तार किया था और उन्हें पेपर सॉल्व करते हुए पकड़ा था। उसके दूसरे दिन 10 अन्य लोगों कों सुखेर इलाके कि एक होटल से गिरफ्तार किया था।
