एसआईटी ने उदयपुर में इंजीनियरिंग फैक्ट्री में छापा मारा

सापेटिया में एसके इंजिनीरिंग फैक्ट्री ऑफिस को किया सीज़

 | 
SIT

उदयपुर 30 जून 2022 । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित सापेटिया में SIT ने आज गुरुवार को सापेटिया में गुरुवार को एसके इंजीनियरिंग फैक्ट्री में छापा मारा। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त फैक्ट्री में ही कन्हैयालाल हत्याकांड में लिप्त रियाज जब्बार ​​​​​​और गौस मोहम्मद ने हत्या करने के लिए हथियार तैयार किया था। 

बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों ने वीडियो भी यहीं पर बनाया था। फ़िलहाल मिली जानकारी के अनुसार SIT ने फैक्ट्री और ऑफिस को सीज कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News