हिरणमगरी सेक्टर 5 में चाकूबाजी, 6 घायल

पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

 | 
STABBING

उदयपुर 15 जून 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के प्रभात नगर सेक्टर 5 में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पार्किंग को लेकर दो परिवारों में भारी विवाद हो गया । एक दूसरे पर हमला करने से 6 जने घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि प्रभात नगर निवासी हितेश दयाल और कुलदीप सिंह के परिवार में झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमला करने की स्थिति में 6 जनों को चोटे आई। 

सूचना पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकु से हमला करने की क्रॉस केस दर्ज करवाएं। इस घटना के दौरान क्षेत्रवासियों ने वीडियो भी बनाया है । 

क्षेत्र में लोगो का कहना है कि कॉलोनी में आये दिन पार्किंग को झगड़ा होना आम बात है लेकिन चाकूबाजी जैसी घटना पहली बार हुई है जिससे क्षेत्र के लोगो मे दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News